MP Mantralaya Building Fire: भोपाल के मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद, CM ने दिए जांच के आदेश

MP Mantralaya Building Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार सुबह वल्लभ भवन (मंत्रालय ) की इमारत में भीषण आग लग गई है. आग वल्लभ भवन के तीसरी मंजिल पर लगी है.आगजनी की घटना से अआसपस हड़कंप मच गया. आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद है.
वहीँ इस घटना पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है , ”मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी है. सूचना के आधार पर कलेक्टर से प्राप्त सूचना के बाद, मैंने सीएस को इसकी निगरानी करने के लिए कहा – कि घटना की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाए और मुझे यह भी बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो.. .मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी…”






