Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती: मंत्री का वादा- इस अस्‍पताल में 15 दिनों में पहुंच जाएंगे सिविल सर्जन, विशेषज्ञ और मेडिकल आफिसर

Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती: मंत्री का वादा- इस अस्‍पताल में 15 दिनों में पहुंच जाएंगे सिविल सर्जन, विशेषज्ञ और मेडिकल आफिसर

Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: रायपुर। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने आज सदन में बताया कि विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इनमें 1079 डॉक्‍टर, 8084 स्‍टाफ नर्स और भृत के साथ 232 प्रोफेसर आदि पद शामिल हैं। प्रदेश के सरकारी अस्‍पतालों में डॉक्‍टरों की कमी स्‍वीकार करते हुए मंत्री ने पूरे सदन से अपील की कि कहीं भी कोई डॉक्‍टर यदि सेवा देने को तैयार है तो सरकार 24 घंटे के अंदर उन्‍हें नियुक्ति दे दी।

इसके साथ ही मंत्री जायसवाल ने बैकुंठपुर जिला अस्‍पताल में सिविल सर्जन की नियुक्ति 15 दिन में कर देने का अश्‍वासन दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने इसी समय अवधि में 2 से 3 विशेषज्ञ चिकित्‍सक और मेडिकल आफिसर सभी पदों पर नियुक्ति कर देने का भरोसा दिलाया। यह मामला प्रश्‍नकाल के दौरान हुआ। भईया लाल राजवाड़े के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि बैकुंठपुर जिला अस्‍पातल में 188 पद स्‍वीकृत हैं। इनमें 111 लोग कार्यरत हैं। इस सवाल के दौरान कई विधायकों ने उनके क्षेत्र में डॉक्‍टरों की कमी का मुद्दा उठाया।

इस दौरान दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग जिला अस्‍पताल में डिलवरी के मामलों में टंका खुलने का मुद्दा उठाया। मंत्री ने बताया कि दुर्ग जिला अस्‍पताल में बीते 2 वर्ष 6214 सर्जरी हुई। 16 का टांका खुलने की शिकायत मिली है। 6 महीने से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। इस पर यादव ने कहा कि 15 दिन पहले ही मैंने एक मरीज को वापस भर्ती कराया हूं। लापरवाही हो रही है।

सदन में शिष्‍य से गुरु ने पूछा सवाल:..तो सेटअप से पहले गेटअप की होने लगी चर्चा

रायपुर। सदन में आज शिष्‍य और गुरु के बीच सवाल जवाब का सिलसिला चला। सवाल गुरु कर रहे थे तो जवाब शिष्‍य मंत्री दे रहे थे। इस दौरान स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी चुटकी ली।

मामला प्रश्‍नकाल के दौरान का है। प्रश्‍नकाल में चौथे नंबर का सवाल बीजेपी विधायक भईयालाल राजवाड़े का था। उन्‍होंने बैकुंठपुर जिला अस्पताल को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल से प्रश्‍न किया था। राजवाड़े के सवाल का जवाब देने खड़े हुए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जायसवाल ने कहा कि आज मेरे लिए विशेष और भाउक पल है। जिन्‍होंने (राजवाड़े) मुझे अभिभावक की तरह में पंचायत से लेकर यहां तक पहुंचाया। ऐसे व्‍यक्ति मुझ से प्रश्‍न कर रहे हैं मै गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। इस पर स्पीकर डॉ. मरन ने कहा कि इसलिए ठीक जवाब देना।

इससे पहले राजवाड़े जैसे ही प्रश्‍न करने के लिए खड़े हुए उन्‍होंने कहा कि मेरा प्रश्‍न स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से है। इस पर स्पीकर ने हंसते हुए कहा- बिल्‍कुल सही बोल रहे हैं। इस पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने चुटकी लेते हुए कहा कि अध्‍यक्ष महोदय आज का इनका (राजवाड़े) गेटअप देख लिया जाए। राजवाड़े बोले- आज का गेअप नहीं है, नेताम ने फिर कहा आज विशेष तैयारी में हैं। इस पर राजवाड़े ने कहा कि आज आपसे कुछ ठीक लग रहा हूं या नहीं।

इसके बाद सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ तो डॉ. महंत ने खड़े होकर कहा कि मंत्री जी ने स्‍वीकार किया है कि ये इनके गुरु हैं तो ये लोग बैठक कर समाधान कर लेना चाहिए, मामला यहां तक आना ही नहीं चाहिए था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share