Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज भी होगी इन जिलों में अति भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी…

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज भी होगी इन जिलों में अति भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी…

Monsoon in Chhattisgarh रायपुर। प्रदेश में इन दिनों मानसून की बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी, कांकेर, अंबिकापुर और बस्तर संभाग में भी पिछले तीन दिनों से रुक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगहों की सड़के, तालाब, नदी और नाले उफान पर है। जिला प्रशासन ने इन जिलों के लोगों से सावधानी बरतकर घर से निकलने की अपील की है।

इन सब के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो आने वाला समय काफी अहम होने वाला है।

ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बीजापुर, कांकेर, राजनांदगांव, मुंगेली, बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ साथ अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

17 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, नाराणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, कोरबा, सूरजपुर, दुर्ग, रायपुर, कांकेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा 

एक चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 2) औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, खजुराहो, रांची, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व से उत्तर- पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है। 3) एक कतरनी क्षेत्र लगभग 22°N पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी के मध्य स्थित है तथा ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 460.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 460.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1090.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 180.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 281.9 मिमी, बलरामपुर में 420.4 मिमी, जशपुर में 305.4 मिमी, कोरिया में 290.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 300.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 406.2 मिमी, बलौदाबाजार में 440.8 मिमी, गरियाबंद में 534.1 मिमी, महासमुंद में 371.3 मिमी, धमतरी में 555.7 मिमी, बिलासपुर में 436.3 मिमी, मुंगेली में 487.0 मिमी, रायगढ़ में 366.8 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 216.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 370.6 मिमी, सक्ती में 316.6 कोरबा में 514.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 429.4 मिमी, दुर्ग में 310.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 375.1 मिमी, राजनांदगांव में 560.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 571.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 354.7 मिमी, बालोद में 658.6 मिमी, बेमेतरा में 276.7 मिमी, बस्तर में 607.4 मिमी, कोण्डागांव में 510.1 मिमी, कांकेर में 635.6 मिमी, नारायणपुर में 613.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 622.8 मिमी और सुकमा जिले में 791.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share