Monalisa News: OMG डायन बनी एक्ट्रेस मोनालिसा, लोगों के घर बर्बाद करने पर हुईं उतारू, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप…

Monalisa News: OMG डायन बनी एक्ट्रेस मोनालिसा, लोगों के घर बर्बाद करने पर हुईं उतारू, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप…

Monalisa News: मुंबई। मोनालिसा भोजपुरी जगत की सबसे फेमस एक्ट्रेस में शामिल हैं। मोनालिसा ने सालों तक भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना जादू चलाया है। हालांकि, मोनालिसा अब फ़िलहाल भोजपुरी जगत से दूर हैं और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। इनदिनों मोनालिसा शेमारू उमंग टीवी के शो ”शमशान चंपा” में नजर आ रही हैं। सालों बाद मोनालिसा एक बार फिर से इस शो में डायन का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में इस शो से जुड़ा एक और लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है खास!…

दरअसल, मोनालिसा के नए शो ”शमशान चंपा” का नया प्रोमो का आ गया है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं इस शो में मोनालिसा एक बार फिर डायन का किरदार निभा रही हैं। इस शो में मोनालिसा डायन मोहिनी बनी है। नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मोहिनी (मोनालिसा) जो कि एक बरगद के पेड़ में कैद है वो अच्छी डायन चंपा से कहती है कि उसे वो आजाद कर दे क्यूंकि मोहिनी को इस पेड़ से छुटकारा सिर्फ चंपा दिला सकती है। लेकिन चंपा जानती है कि अगर मोहिनी को आजाद किया तो ये न जाने कितने घरों को बर्बाद कर देगी। क्योंकि मोहिनी का मानना है कि डायन एक दुर्घटना है जिसका जन्म ही होता है लोगों के घरों को तबाह करने के लिए। ऐसे में चंपा मोहिनी को आजाद करने से मना कर देती है। अब चंपा के इंकार के बाद मोहिनी क्या करेगी ये देखने के लिए आपको मोनालिसा के नए शो ”शमशान चंपा” के एपिसोड्स देखने पड़ेंगे। यहां देखिए वीडियो…

बता दें कि इससे पहले मोनालिसा ने नजर नाम के शो में डायन मोहना का किरदार निभाया था। मोनालिसा के इस किरदार को बेहद पसंद किया गया था। इस एक शो ने मोनालिसा को घर-घर में पहचान दिलाई थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share