चमोली के सीमांत गांव मुन्दोली में मिलेट क्रांति साइकिल रैली संपन्न..

चमोली के सीमांत गांव मुन्दोली में मिलेट क्रांति साइकिल रैली संपन्न..

देश की सबसे लंबी और पहली मिलेट क्रांति साइकिल रैली का समापन हो गया है। मिलेट क्राँति के परिपेक्ष में यह देश की पहली अनोखी साइकिल रैली है जिसने तीन दिनों लगभग 300 KM की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार 14 अप्रैल को देहरादून मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई साइकिल रैली पहले दिन ऋषिकेश होते हुए श्रीनगर में पहुँची। दूसरे दिन श्रीनगर से रवाना होते हुए रुद्रप्रयाग और फिर दूसरे दिन का विश्राम हॉलीडेज होम कर्णप्रयाग में हुआ। तीसरे दिन 16 अप्रैल रविवार सुबह 6 बजे मिलेट क्राँति साइकिल रैली कर्णप्रयाग स्थित हॉलीडेज होम से अपने अन्तिम पड़ाव मुन्दोली के लिए निकली। जहाँ अध्यक्षा नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विधिवत रवाना किया। मौके पर होलिडेस् होम के MD विजय खंडूरी/ प्रमोद नौटियाल, सभासद नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग नवीन नवानी, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि मौजूद रहें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share