Manohar Lal Khattar: केंद्रीय मंत्री मोहर लाल पहुंचे रायपुर: मंत्रालय में सीएम के साथ कर रहे हैं समीक्षा, सुबह हुए इस कार्यक्रम में शामिल

Manohar Lal Khattar: केंद्रीय मंत्री मोहर लाल पहुंचे रायपुर: मंत्रालय में सीएम के साथ कर रहे हैं समीक्षा, सुबह हुए इस कार्यक्रम में शामिल

Manohar Lal Khattar: रायपुर। केंद्रीय विद्युत और शहरी- आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टार आज छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर हैं। सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे मनोहर लाल सबसे पहले सीएम हाउस जाकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय से मुलाकात की। इसके बाद वे पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। अभी वे मंत्रालय में मुख्‍यमंत्री के साथ ऊर्जा और शहरी एवं आवास विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं।

नवा रायपुर में मंत्रालय (महानदी भवन) में चल रही है इस बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। खट्टर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इस कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सभी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर आहूत की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है। यही वजह है कि कार्यक्रम स्थल बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्थान पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को चुना गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को बैठक की अपेक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस प्रकार बैठक में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। बैठक के लिहाज से पंजीयन से लेकर समापन तक का प्रारूप तैयार हो गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share