Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस…

Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस…

Former Prime minister Dr Manmohan Singh passes away: दिल्ली। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का आज गुरुवार को निधन हो गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को असम काफी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। वही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहने के अलावा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के भी अध्यक्ष रहे थे। रिजर्व बैंक के भी गवर्नर रहे थे पीवी नरसिम्हा राव के सरकार में वित्त मंत्री रहे और आर्थिक सुधारो की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया था।

2006 में मनमोहन सिंह की दोबारा बाईपास सर्जरी हुई थी। कोविड के समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ रहती थी। आज गुरुवार को 8:00 बजे सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती करवाया गया था। दिल में समस्या को देखते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर नीतिश नायक की देखरेख में सीना डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी थी पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share