Mandsaur Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और पिकअप की टक्कर, 4 की मौत

Mandsaur Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और पिकअप की टक्कर, 4 की मौत

Mandsaur Accident News: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बुधवार रात दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी. इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. 

जानकारी के मुताबिक़, घटना शामगढ़ थाने के हरिपुरा के पास की है. बुधवार को गरोठ थाना अंतर्गत भामखेड़ी के 3 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर भानपुरा से गांव की ओर जा रहे थे. स्कॉर्पियो में भामखेड़ी के सरपंच तूफान सिंह का बेटा शंकर सिंह, उसके दो दोस्त गोविंद सिंह और बालू सिंह सवार थे. तभी देर रात सामने से आ रही पिकअप और स्कॉर्पियो टकरा गई. 

हादसा इतना तेज था कि सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी. साथ ही पिकअप चालक सूरजमल प्रजापति ने भी मौके दम तोड़ दिया. पिकअप में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल भवानी मंडी, राजस्थान का बताया जा रहा है. 

घटना की सूचना मिलते ही शामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. सभी केशवों को क्रेन की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला. चारों के शव शामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है. वहीँ घायल को इलाज के लिए शामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल घटना की जांच की जारी है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share