Mamta Kulkarni News: बाबा रामदेव को राखी सावंत ने लगाई जमकर फटकार, इस एक्ट्रेस के चलते बढ़ी विवाद, जानिए माजरा…

Mamta Kulkarni News: बाबा रामदेव को राखी सावंत ने लगाई जमकर फटकार, इस एक्ट्रेस के चलते बढ़ी विवाद, जानिए माजरा…

Mamta Kulkarni News: मुंबई। 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को जब से किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाया गया है तो इसको लेकर विवाद ख़ड़ा हो गया। खुद बाबा रामदेव ने भी उनके महामंडलेश्वर बनने पर आपत्ति जताई थी। यहां तक कि कई अन्य बाबाओं ने ममता कुलकर्णी के धार्मिक होने पर भी सवाल उठाए। ममता कुलकर्णी को लेकर हो रही आलोचना के बीच अब राखी सावंत उनके सपोर्ट में उतरी हैं। सोशल मीडिया पर ड्रामा क्वीन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने ममता को अपना दोस्त बताया और बाबा रामदेव की फटकार लगाई। 

दरअसल, इस वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि, “नमस्कार दोस्तों, सलाम अलैकुम.. मुझे अभी-अभी पता चला है कि बाबा रामदेव को आपत्ति है कि मेरी बहन, मेरी स्वीट हार्ट ममता कुलकर्णी, जो 90 के दशक की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने इतनी बड़ी फिल्में दी हैं, तो बाबा रामदेव को दिक्कत हुई कि हमारी बहन महामंडलेश्वर बनी हैं। लक्ष्मी जी ने उन्हें संन्यास दिलाया है।” राखी सावंत ने बाबा रामदेव की फटकार लगाते हुए आगे कहा, ‘ममता ने कुंभ के मेले में संन्यास लिया है। तो बा रामदेव को दिक्कत होने लगी। इनके लिए अभद्र शब्द इस्तेमाल किए गए, जो लड़की बॉलीवुड से आई है या ग्लैमर वर्ल्ड में रही है, वो संन्यास नहीं ले सकती। बाबा रामदेव जी आप तो संन्यासी थे, आप संन्यासी हैं। लेकिन आपने एक संन्यासी होकर भी कारोबार किया। तेल बिस्कुट से लेकर मैं क्या-क्या कहूं, ऐसी-ऐसी चीजें बाजार में बेची गई, ये लज्जा का कारण है बाबा रामदेव जी।’ वीडियो में राखी सावंत ने बाबा रामदेव को लोगों को चुना लगाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह ममता कुलकर्णी के बारे में कुछ ना बोलें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा, ‘आपको ममता कुलकर्णी से जलन हो रही है। पूरी दुनिया के सामने उन्होंने संन्यास लिया। लोगों को उन्हें प्रोतसाहित करना चाहिए।’ देखिए वीडियो…

बता दें कि, ममता कुलकर्णी ने साल 2000 में अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और वह भारत छोड़कर विदेश शिफ्ट हो गई थी। उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जोड़ा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि नहीं की। अब कई सालों बाद ममता कुलकर्णी के भारत लौटने की आखिर क्या वजह से ये अब भी एक बड़ा सवाल है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share