Malaika Arora Father Death: आखिर क्यों मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, मुंबई पुलिस ने दिया ये चौंकाने वाला अपडेट…

Malaika Arora Father Death: आखिर क्यों मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, मुंबई पुलिस ने दिया ये चौंकाने वाला अपडेट…

Malaika Arora Father Death: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत हो गई है. अनिल ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या की है. घटना सुबह 9 बजे की है. घटना के बाद मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं. सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंच गई है और जानकारी जुटा रही है. मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है. वही अब मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है…

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले अनिल ने आज सुबह अपनी दोनों बेटी मलाइका और अमृता से बात की थी. बातचीत के दौरान अनिल ने कहा था “I’m sick and tired”. जिस वक्त अनिल ने सुसाइड किया, मलाइका की मां घर पर थीं. अनिल ने दोनों बेटियों से बीमारी से परेशान होने की बात कही. घर में मलाइका की मां और नौकर हॉल में थे. सिगरेट पीने के नाम पर अनिल बालकनी में गए और खुदकुशी की.

बता दें कि, मीडिया से बातचीत में मुंबई पुलिस के अफसर ने मामले को लेकर अपडेट दी है. उन्होंने कहा, ‘अनिल की बॉडी मिली थी. वो छठी मंजिल पर रहते थे. अभी हम जांच कर रहे हैं. फिलहाल हम डिटेल में जांच की जा रही है. हर एंगल से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम भी आई है, वो भी जांच कर रही है. बॉडी अभी पोस्ट मार्टम के लिए जा रही है. प्राइमा फेसिया ये खुदकुशी का मामला लग रहा है. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह का पता लगाने की कोशिश हम कर रहे हैं.’

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share