Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, जानिए कब से मिलेगा योजना का लाभ?

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, जानिए कब से मिलेगा योजना का लाभ?

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये मासिक मानदेय देने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है, और इसे लागू करने के लिए कागजी काम लगभग पूरा हो चुका है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद महिलाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी। इसी वादे को पूरा करने के लिए आतिशी सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है।

किसे मिलेगा लाभ?

आतिशी ने बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, बशर्ते वे सरकारी कर्मचारी या करदाता न हों। इसके लिए महिलाएं स्व-घोषणा पत्र और आधार संख्या के साथ योजना का लाभ उठा सकेंगी।

कब होगी शुरुआत?

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि इस योजना के लिए पहले ही बजट आवंटित कर दिया गया है, और योजना को फरवरी 2024 में होने वाले दिल्ली चुनाव से पहले लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 2714 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है, जिससे लाखों महिलाएं लाभान्वित होंगी। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे दिल्ली की लगभग 50 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share