Mahatrai Vandan Yojna: सरकार के 3 मंत्रियों की संयुक्‍त प्रेसवार्ता: ओपी, जायसवाल और लक्ष्‍मी ने मोदी के इस गारंटी को लेकर दी मीडिया को बड़ी जानकारी

Mahatrai Vandan Yojna: सरकार के 3 मंत्रियों की संयुक्‍त प्रेसवार्ता: ओपी, जायसवाल और लक्ष्‍मी ने मोदी के इस गारंटी को लेकर दी मीडिया को बड़ी जानकारी

Mahatrai Vandan Yojna: रायपुर। विष्‍णुदेव साय सरकार के 3 मंत्रियों ने आज संयुक्‍त प्रेसवार्ता ली। साय सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका था जब राज्‍य सरकार के तीन-तीन मंत्रियों ने संयुक्‍त रुप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस प्रेसवार्ता को वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जासवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े संबोधित किया।

न्‍यू सर्किट हाउस में आयोजित इस प्रेसवार्ता में महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने बताया कि साय सरकार मोदी की एक और गारंटी पूरी करने जा रही है। उन्‍होंने बताया कि 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्‍त महिलाओं को दी जाएगी। राजवाड़े ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। हम 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं को पहली किस्‍त देने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।

वित्‍त मंत्री ओपी ने कहा कि भाजपा का जो संकल्प पत्र आया था उसमें हमने वादा किया था कि, यदि सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। वह वादा हम पूरा करने जा रहे हैं ये पीएम मोदी की गारंटी के तहत यह एक महत्वपूर्ण बिंदु था। इसलिए बजट सत्र के दौरान हमने इसमे बजट का प्रावधान किया है। 21 वर्ष पूर्ण करने वाले महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में वर्तमान, पूर्व विधायकों की पत्नी या उनके परिवार की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

ओपी ने कहा कि वर्तमान और पूर्व निगम मंडल अध्यक्षों या सदस्यों के परिवार में यह योजना लागू नहीं होगी। माताओं बहनों के आत्म सम्मान के लिए यह राशि महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए सरकार बनने के 100 दिन के भीतर ही यह गारंटी पूरी की जा रही है। जब इस योजना की शुरुआत हुई तो 3 दिनों के भीतर ही पोर्टल बनाया गया और ऑनलाइन फार्म भरवाए गए। महज 15 दिनों में महिला बाल विकास ने पूरी प्रक्रिया को पूरा किया। यह प्रदेश की अब तक सबसे बड़ी योजना है महतारी वंदन योजना।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share