Mahasamund News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 8 करोड़ का गांजा पकड़ाया, ओड़ीसा से महाराष्ट्र जा रहे थे खपाने…

Mahasamund News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 8 करोड़ का गांजा पकड़ाया, ओड़ीसा से महाराष्ट्र जा रहे थे खपाने…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साढ़े 8 करोड़ के गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है और ओड़ीसा से गांजा भरकर महाराष्ट्र लेजा रहे थे। ये पूरा मामला महासमुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, महासमुंद पुलिस द्वारा जिले की सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान 2 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली कि उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन में गांजा भरा हुआ है। शिकायत मिलते ही सिंघोड़ा नाका के पास उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर के  माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को रोका गया। वाहन मे दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें उतारकर उनसे पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे। कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट के नीचे गांजा रखने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि गांजा को उडिसा से महाराष्ट्र लेजा रहे थे। आरोपियों ने अपना नाम अविनाश म्हस्के पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के उम्र 27 साल भिल्पुरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र और  संतोस पवार पिता भीमराव पवार उम्र 32 साल साकिन बंजरउमरद थाना व जिला जालना महराष्ट्र को बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर वाहन मे 50 ‍ नग प्ला‍स्टिक बोरियों मे 862 पैकेट खाकी रंग के टेप से टंपिग किया हुआ मिला। जब्त गांजे का वजन 1725 किलोग्राम है। थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share