Maha Shivratri 2024 Ki Pooja: महाशिवरात्रि पर चाहते हैं शिवजी की बरसे कृपा तो ऐसे करें पूजा

Maha Shivratri 2024 Ki Pooja: महा महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। माघ या फाल्गुन महीने की शिवरात्रि को सबसे शुभ माना जाता है और इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस वर्ष, महा शिवरात्रि 8 मार्च 2024 को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग एक साथ बने हैं। इसलिए इस साल यह त्योहार बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल की महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कई बेहद शुभ योग के बीच में मनाई जाएगी।
जबकि महाशिवरात्रि से जुड़ी कई कहानियाँ हैं, कई लोग इसे भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य विवाह और मिलन का दिन मानते हैं। सभी ऊर्जा के अवतार के रूप में, शिव और पार्वती का मिलन ब्रह्मांडीय ऊर्जा को दर्शाता है जिससे सभी अस्तित्व में आए। हालाँकि, आध्यात्मिक महत्व के अलावा, यह अभी भी एक भारतीय शादी थी और हम सभी जानते हैं कि कोई भी भारतीय शादी तब तक पूरी नहीं होती जब तक कि कोई अप्रिय घटना न हो। और ऐसा ही भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह में भी हुआ था।
महाशिवरात्रि पर इस काल में पूजा का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिवपुराण में बताया गया है कि जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ इस दिन पूरे विधि विधान से शिवरात्रि की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बने हैं और इनका क्या महत्व है।
- महाशिवरात्रि पर निशीत काल की पूजा के वक्त सिद्धि योग होगा और इस काल में शिव साधना का संपूर्ण फल आपको प्राप्त होता है। इस योग में शिव पूजा के लिए किए जाने वाले सभी उपाय बहुत ही असरदार माने जाते हैं और भोले बाबा बहुत जल्द आपसे प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण करते हैं। आपके सुख में वृद्धि होती है और सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाते हैं।
- सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि जैसे महापर्व का होना शिवजी की विशेष कृपा देने वाला माना जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि का व्रत करने और पूजा करने से आपको हर कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त होगी और आपके काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। आपके शिवजी की कृपा से सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा खास बात यह है कि सर्वार्थ सिद्धि योग शुक्रवार को होने से इसका शुभ प्रभाव और भी बढ़ जाता है। इस साल शिवरात्रि आपके भौतिक सुखों में वृद्धि करने वाली मानी जा रही है।
- महाशिवरात्रि पर शिव योग का संयोग भी बना है। शिव योग साधना, मंत्र, जप और तप के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस योग में महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान शिव तक आपकी प्रार्थना शीघ्र ही पहुंच जाती है। महाशिवरात्रि के दिन शुभ योग होने से आपकी साधना पूर्ण होती है और आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
- हाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र के होने यह दिन और भी शुभफलदायी बन गया है। श्रवण नक्षत्र के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं जो कि शिवजी के परम भक्त हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र होने से यह व्रत और भी परमफलदायी हो गया है। श्रवण नक्षत्र में शिव पूजा करने से आपको शिवजी की कृपा का लाभ बहुत ही जल्द देखने को मिलता है।






