Maa Bamleshwari: डोंगरगढ़ दर्शन करने पहुंची महिला की मौत, भीड़ और उमस में बिगड़ी थी तबीयत…

Maa Bamleshwari: डोंगरगढ़ दर्शन करने पहुंची महिला की मौत, भीड़ और उमस में बिगड़ी थी तबीयत…

Maa Bamleshwari: डोंगरगढ़। इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। छत्तीसगढ़ के मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर दूर से आते है। ऐसे में पूरे नौ दिन डोंगरगढ़ मंे भक्तों का तांता लगा रहता है। शनिवार को भी भीड़ काफी ज्यादा थी और एक महिला अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए मां के दरबार पहुंची थी। इसी बीच उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सरक्षा में तैनात लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी से आठ लोगों के साथ मृतक महिला माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ शनिवार 5 अक्टूबर को पहुंची थी। देर रात महिला सिढ़ियों से उपर चढ़ रही थी। इस दौरान क्षीरपानी परिसन के पास भक्तों की भीड़ भी काफी ज्यादा थी और उमस होने लगी।

गर्मी की वजह से बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस बात की जानकारी वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं को हुई तो उन्होंने सुरक्षा में लगे गार्ड को इसकी सूचना दी।आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है जिस वक्त महिला बीमार पड़ी, उस समय क्षीरपानी परिसन में काफी गहमा गहमी थी। हजारों श्रद्धालुओं को एक ही जगह पर काफी देर तक रोक दिया गया था। इसी बीच महिला की तबीयत खराब हो गई।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share