Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि का सहारा बन उधेड़ेगा जिगर की बखिया, सबके सामने गुनाह कबूलेगा लकी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि का सहारा बन उधेड़ेगा जिगर की बखिया, सबके सामने गुनाह कबूलेगा लकी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8 November 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… रजत लकी को पकड़ लेता है और उसे तमाचे जड़ता है। यहां तक कि वो पुलिस को भी बुलाता है, लेकिन बाद में उन्हें लकी की गिरप्तारी से मना कर देता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, भाग्यश्री पुलिस के जाने के बाद खुद सवि से कहेगी कि तुझे लकी को जो सजा देनी है तू दे, चाहे तुझे पीटना हो तो पीट या कुछ भी कर। भाग्यश्री कहेगी कि ये तेरा दोषी है और सजा देने का हक भी तेरा है। लकी सवि के सामने अपनी गलती कबूल करेगा। वो बोलेगा कि मृणमय का एमएमएस उसने लीक किया था, लेकिन ईशा के एक्सीडेंट के पीछे वो नहीं था। लकी बताएगा कि वो उस वक्त अस्पताल में था, क्योंकि वो जिस लड़की को डेट कर रहा था, उसे प्रेग्नेंसी के लक्षण दिख रहे थे। 

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि के न मानने पर रजत भी लकी को हड़काएगा। वो पेपर लीक के लिए लकी को डांटेगा, साथ ही कहेगा कि तूने जिसके साथ ये काम किया है, उसके बच्चे हैं और परिवार है। मृणमय का वीडियो लीक करने के लिए भी रजत लकी को बातें सुनाएगा। लकी को अपनी गलती का एहसास होगा। वो न केवल मृणमय से बल्कि शांतनु से अपने किये के लिए माफी मांगेगा। मृणमय लकी पर भड़कते हुए कहेगी कि मैंने तुम्हें अपना अच्छा दोस्त माना था और तुमने मेरे साथ ऐसा किया। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share