Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस की सूची वायरल: छत्‍तीसगढ़ से इन लोगों का नाम, अब से कुछ देर बाद दिल्‍ली में होगी पीसी

Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस की सूची वायरल: छत्‍तीसगढ़ से इन लोगों का नाम, अब से कुछ देर बाद दिल्‍ली में होगी पीसी

Loksabha Chunav 2024: रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशियों की एक सूची तेजी से वायरल हो रही है। इसमें छत्‍तीसगढ़ की कुछ सीटों से भी प्रत्‍याशियों के नाम हैं। हालांकि अब से कुछ देर बाद नई दिल्‍ली में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में प्रेस कांफ्रेंस होने वाला है। इसमें नामों की घोषणा हो सकती है।

इस बीच सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस सूची में छत्‍तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम है। वहीं, रायपुर सीट से विकास उपाध्‍याय, दुर्ग से राजेंद्र साहू, जांजगीर-चांपा से शिवकुमार डहरिया और महासमुंद से ताम्रध्‍वज साहू का नाम है। इस सूची पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का हस्‍ताक्षर भी है, लेकिन कांग्रेस के नेता इसे फर्जी बता रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार कांग्रेस प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा आज शाम को नई दिल्‍ली में होने वाली प्रेसवार्ता में की जा सकती है। अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है।

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share