Leap Day 29 February: चार साल में एक बार आता है 29 फरवरी, इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी, भाग्य देता है साथ, जानिए

Leap Day 29 February: चार साल में एक बार आता है 29 फरवरी, इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी, भाग्य देता है साथ, जानिए

Leap Day 29 February रायपुर। चार साल में आने वाला 29 फरवरी का महीना अपने आप में खास होता है। चार साल पहले 29 फरवरी के दिन पैदा हुए बच्चे कल अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे। जाहिर है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। जाहिर सी बात है सभी व्यक्ति अपना जन्मदिन हर साल मनाते हैं, लेकिन 29 फरवरी को जन्मा लेने वाले अपना जन्मदिन चार साल में एक बार मनाते हैं। हालांकि कुछ लोग चार वर्षों तक इंतजार करने की बजाय 28 फरवरी या 1 मार्च को ही अपना जन्मदिन मना लेते हैं। जिन लोगों का जन्म 29 फरवरी को होता है, उन्हें लीपलिंग कहते हैं, हर चौथे साल आता है लीप ईयर। कहा जाता है, इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे अद्भुत प्रतिभा और भाग्य के धनी होते हैं… आइये जानते हैं क्या कुछ खास होता ऐसे बच्चों में…

नक्षत्र और योग

इस वर्ष की फरवरी माह में पांच गुरूवार हैं। फरवरी माह की शुरुआत भी गुरूवार से है और माह का अंत भी गुरूवार को ही होगा। इस वर्ष 29 फरवरी, लीप ईयर पर ग्रहों का विशेष संयोग इस प्रकार है। हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी गुरुवार के दिन पड़ रही है। इस दिन माघ पंचमी तिथि 06:22 AM तक है और इसके बाद षष्ठी लग जाएगी। साथ ही नक्षत्र चित्रा 10:22 AM तक है और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लग जाएगा। इस दिन वृद्धि योग भी बन रहा है। शाम 5.56 के बाद ध्रुव योग बनेगा। इस दिन 2:05 PM से 03:32 PM तक राहु काल है, जबकि चंद्रमा तुला राशि में संचार करेगा और सूर्य, शनि कुंभ राशि में और गुरु मेष राशि में होगा। अतः 29 फरवरी को विशेष लग्नों में जन्मे बालक उच्च पद-प्रतिष्ठा पर युक्त होंगे।

ये भी है खास

आपको बता दें कि जिन लोगों का जन्म 29 फरवरी को आता है, वे अपना वास्तविक जन्मदिन 4 साल में ही एक बार मना पाते हैं। हालांकि सांकेतिक रूप से वे 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मना लेते हैं लेकिन सरकारी कागजों में, कानूनी दस्तावेजों में तो यह 29 फरवरी ही आधिकारिक तिथि के रूप में दर्ज होती है। 29 फरवरी को जन्मे व्यक्ति को अपना वास्तविक 25वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरे 100 साल का होना पड़ेगा।

प्रतिभा के धनी

कहा जाता हैं 29 फरवरी को जन्मे बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम, अद्भुत और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही इस दिन पैदा होने वाले बच्चे असामान्य प्रतिभा, व्यक्तित्व और विशेष शक्तियों के मालिक होते हैं। ऐसे लोग जीवन की ऊंचाइयों को छूते हैं। इस दिन जन्मे बच्चे बहुत पराक्रमी और कड़ा परिश्रम करने वाले होते हैं। ये लोग दुनिया में बहुत नाम कमाते हैं। साथ ही खूब धन अर्जित करते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार गुरु का रहेगा प्रभावजिन लोगों का जन्‍म 29 फरवरी को आता है, वे अपना वास्‍तविक जन्‍मदिन चार साल में ही एक बार मना पाते हैं। जिन बच्चों का जन्म इस साल 29 फरवरी को होगा, उनकी जन्मतिथि का योग यानी भाग्यांक 3 बनेगा जो अंकविद्या में गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा इस साल 29 तारीख गुरुवार को ही पड़ रही है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share