मात्र ₹899 में लॉन्च हुआ ASUS Bluetooth Silent Mouse MW105: मिलेगी 3 साल की वारंटी और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट

ASUS Bluetooth Silent Mouse MW105 Launched In India: भारत में एक्सेसरीज़ बनाने वाली मशहूर कंपनी ASUS ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह है ASUS ब्लूटूथ साइलेंट माउस MW105, जो बहुत ही हल्का और इस्तेमाल करने में आसान है। इस माउस का वज़न सिर्फ 48 ग्राम है और इसका डिज़ाइन ऐसा है कि इसे दाएं और बाएं दोनों हाथों से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका आकार लम्बे समय तक इस्तेमाल करने के लिए आरामदायक है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें साइलेंट क्लिक का फीचर दिया गया है, जिससे क्लिक करने पर आवाज़ नहीं आती। आइए जानते है इस नए माउस में और क्या-क्या खास है।
शांति वाली जगह पर काम करने के लिए बेस्ट चॉइस
ASUS ने इस माउस को उन लोगों के लिए बनाया है जो शांति वाली जगह पर काम करना पसंद करते हैं। चाहे आपका ऑफिस हो, क्लासरूम हो, घर हो, लाइब्रेरी हो या फिर आप देर रात तक काम कर रहे हों, यह माउस आपको बिना किसी को परेशान किए काम करने या पढ़ने में मदद करेगा। इसमें कम शोर करने वाले स्विच लगे हैं, जिससे क्लिक की आवाज़ लगभग न के बराबर आती है।
DPI सेटिंग्स के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस
यह माउस आपको DPI (डॉट्स पर इंच) बदलने का विकल्प भी देता है। आप इसकी सेंसिटिविटी को 800, 1200 और 1600 DPI पर सेट कर सकते हैं। इसके लिए माउस के निचले हिस्से में एक बटन दिया गया है। ASUS का कहना है कि यह फीचर अलग-अलग तरह के काम और सतहों पर माउस को आसानी से और सटीक तरीके से चलाने में मदद करता है। चाहे आप डिज़ाइनिंग कर रहे हों, इंटरनेट चला रहे हों या एक साथ कई काम कर रहे हों, यह माउस हर काम के लिए अच्छा है।
ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी का सपोर्ट
MW105 में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। यह बहुत ही कम लेटेंसी के साथ काम करता है और लैपटॉप, टैबलेट या डेस्कटॉप जैसे तीन अलग-अलग डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी भी ड्राइवर या सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है। यह सीधे बॉक्स से निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह माउस एक AA बैटरी से चलता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी।
कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें कीमत और उपलब्धता की, तो ASUS ब्लूटूथ साइलेंट माउस MW105 की कीमत सिर्फ ₹899 है। यह काले रंग में उपलब्ध है। आप इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon.in, ऑफलाइन स्टोर्स, क्विक कॉमर्स चैनल्स और ASUS के ई-शॉप से खरीद सकते हैं। कंपनी इस माउस पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।
कम कीमत में बेहतरीन विकल्प
कुछ मिलाकर, ASUS ब्लूटूथ साइलेंट माउस MW105 उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो हल्का, आरामदायक और बिना आवाज वाला माउस ढूंढ रहे हैं। कम कीमत और 3 साल की वारंटी के साथ, यह माउस आपके काम को और भी आसान बना देगा।