Lady Don Weds Gangster Kala Jathedi: आज गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी लेंगे साथ फेरे, पुलिसवाले बनेंगे बराती, जानिए दोनों की Love Story

Lady Don Weds Gangster Kala Jathedi: आज सबसे अनोखे जोड़े की शादी होने वाली है. हरियाणा के गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उसकी प्रेमिका राजस्थान की लेडी गैंगस्टर अनुराधा चौधरी आज साथ फेरे लेंगे. इसके लिए तिहाड़ जेल से छह घंटे की जमानत मिल रही है. सैकड़ों की संख्या में पुलिस सुरक्षा के बीच इनकी शादी होगी.
पुलिसकर्मी के बीच होगी शादी
जानकारी के मुताबिक़, गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी और अनुराधा की शादी आज 12 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच दिल्ली के मटियाला, द्वारका में होगी. शादी के दौरान दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी रहेगी. शादी के लिए कोर्ट द्वारा 6 घंटे की पैरोल मिली है. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. चार राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसियां शादी के दौरान नजर रखेगी. बता दें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों के अलावा 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मॉडर्न हथियारों के साथ तैनात रहेंगे. मेहमानों और आने – जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखने के लिए कैमरे और ड्रोन लगाए गए हैं.
मेहमानों को दिया जाएगा सिक्योरिटी कोड
शादी में गैंगस्टर संदीप के परिवार के तरफ से 150 मेहमान आएंगे. सभी मेहमानों को खास सिक्योरिटी कोड दिया गया है. सिक्योरिटी कोड के आधार पर उन्हें एंट्री मिलेगी. वहीँ शादी में मेरिज सेरेमनी का काम करने वाले वेटरों और अन्य कर्मचारियों को पहचान के लिए ID दी जाएंगी. इतना ही नहीं शादी में आने बदमाशों की फोटो भी पुलिसकर्मियों को दी गयी है.






