महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना का ऐलान, महिलाओं को मिलेगी कितनी राशि, जानें मध्य प्रदेश की लाडली योजना से कितनी अलग?

महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना का ऐलान, महिलाओं को मिलेगी कितनी राशि, जानें मध्य प्रदेश की लाडली योजना से कितनी अलग?

रायपुर, एनपीजी डेस्क। महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून को पेश 2024-25 के बजट में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की घोषणा की। इस योजना को महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना का नाम दिया गया है। इसमें 21 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने किया ऐलान 

राज्य में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले यह बजट पेश किया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश किया। पवार ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) का मकसद महिलाओं का समग्र विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिसमें आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य और पोषण शामिल है।

मंत्री ने घोषणा की कि इस योजना के लिए हर साल 46 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे जुलाई से लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार का मकसद राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विधवा और निराश्रित महिलाओं को 1500 रुपए तक की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

  • योजना का नाम- महाराष्ट्र लाडली बहन योजना
  • शुरू की गई- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
  • साल- 2024
  • लाभार्थी- महाराष्ट्र राज्य की गरीब और निराश्रित महिलाएं
  • उद्देश्य- गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना
  • वित्तीय सहायता राशि- 1500 रुपए महीना
  • आवेदन- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से

Maharashtra Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता

  • महाराष्ट्र लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगा योजना का फायदा।
  • महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

योजना का लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज होना जरूरी है-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में जाएगी सहायता राशि

सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। Ladli Behna Yojana Maharashtra से राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिलाओं का चयन उनके पारिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। राज्य की पीले और ऑरेंज राशन कार्ड रखने वाले परिवारों की महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

महाराष्ट्र लाडली बहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र राज्य की पात्र महिलाओं को योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दिनों की प्रतीक्षा करनी होगी, क्योंकि अभी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने योजना को शुरू करने का ऐलान किया है, अभी इसे लागू नहीं किया गया है। राज्य सरकार योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। जल्दी ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के आवेदन के लिए वेबसाइट भी लॉन्ट किया जाएगा। फिलहाल इसके लिए ऑफिशियल साइट बनाने की तैयारी की जा रही है।

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना और महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना में अंतर

मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के तहत 1250 रुपए महिलाओं को सहायता राशि के रूप में दिए जाते हैं। जबकि महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत अपने राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

MP सरकार ने सहायता राशि 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए किया, महाराष्ट्र में 1500 दिए जाएंगे

पहले मध्यप्रदेश की लाडली बहन योजना में 1000 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 2024 में 1250 रुपए कर दिया गया।

मध्यप्रदेश में 2023 से चल रही है लाडली बहन योजना

मध्यप्रदेश में लाडली बहन योजना 28 जनवरी 2023 को शुरू की गई थी। महाराष्ट्र में 28 जून 2024 को योजना का ऐलान किया गया है। जुलाई में इस योजना का शुभारंभ किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में गरीबों और निराश्रितों के लिए योजना

मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना योजना गरीबों के लिए है। मध्य प्रदेश की वो हर महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष से कम है, वे इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। पहले आवेदक की उम्र सीमा 23 साल थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 21 साल कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना भी गरीब और निराश्रित महिलाओं के लिए है। इसमें भी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष है।

MP में हर वर्ग की गरीब महिलाओं को लाभ, महाराष्ट्र में भी यही नियम होगा लागू

मध्यप्रदेश में योजना का लाभ हर वर्ग यानी सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति की महिलाओं को मिलता है। शर्त ये है कि आवेदकों को विवाहित होना चाहिए, जिसमें विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। महाराष्ट्र सरकार गरीब और निराश्रित महिलाओं को योजना का लाभ देने जा रही है।

ढाई लाख से अधिक की आय वाली महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन

मध्यप्रदेश में वे महिलाएं लाडली बहन योजना की लाभार्थी नहीं हो सकतीं, जिनकी संयुक्त स्वघोषित (जॉइंट सेल्फ डिक्लेयेर्ड) वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक है या महिला खुद या महिला के परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स पेयर है। या फिर भारत सरकार या राज्य सरकार में सरकारी नौकरी कर रहा है या फिर पेंशन ले रहा है। महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना में भी यही नियम लागू होगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share