Korba News: रिवाल्वर की नोंक पर नकाबपोशों ने लूटे शराब दुकान से डेढ़ लाख और महंगी शराब

Korba News: रिवाल्वर की नोंक पर नकाबपोशों ने लूटे शराब दुकान से डेढ़ लाख और महंगी शराब

कोरबा। रिवाल्वर की नोक पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने शराब दुकान से डेढ़ लाख रुपये और महंगी शराब लूट ली। नकाबपोश लुटेरे शराब दुकान में पहुंचे और चौकीदार की कनपटी पर बंदूक टीका लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शराब दुकान है। बीती रात 10 बजे शराब दुकान बंद होने के बाद एक युवक दुकान की पीछे तरफ से आया और शराब देने की जिद करने लगा। चौकीदार अजय केंवट के अनुसार उसका चेहरा गमछा से बना हुआ था। चौकीदार व युवक की बात चल ही रही थी कि पीछे से दो युवक पीछे से अंदर घुसे और रिवाल्वर चौकीदार अजय केंवट की कनपटी पर अड़ा दिया। इसके बाद तीनों मिलकर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान के काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद और महंगी अंग्रेजी शराब को लूट कर बाइक से फरार हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। लूट को अंजाम देने वाले तीनों युवकों के चेहरों पर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर युवकों की कद काठी व हुलिया जुटा आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के भागने के रास्तों का पता करने हेतु आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। फिलहाल अज्ञात आरोपियों पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share