Korba News: शव को 17 टुकड़ों में काटने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, इंस्टाग्राम में दोस्ती, जानिए घटनाक्रम

Korba News: शव को 17 टुकड़ों में काटने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, इंस्टाग्राम में दोस्ती, जानिए घटनाक्रम

कोरबा। ग्राम चैतमा के पास गोपालपुर डैम में 17 टुकड़े में मिले युवक के शव के मामले ने दंपति को ओडिशा गिरफ्तार कर लिया है। मृतक वसीम की इंस्ट्राग्राम के माध्यम से राजा खान की प्रेमिका से दोस्ती हुई थी। मृतक के खाते से लगभग आठ लाख रूपये ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई है। वसीम को मारने के लिए आनलाइन धारदार हथियार भी मंगाया गया था।

बुधवार की सुबह 9.30 बजे पाली थाना के पुलिस चौकी चैतमा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के कुछ ग्रामीण पानी छो़ड़ने के लिए बांध में पहुंचे। यहां एक बैग पानी के ऊपर तैरता नजर आया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग बाहर निकलवाया, तो उसमें मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले थे। गोताखोर के माध्यम से बांध को खंगालने पर एक बाद दो और बोरों में काट कर फेंके गए अंग मिले। साथ ही एक पासपोर्ट भी मिला, इसमें मो वसीम अंसारी 28 साल रांची लुअरबाजार, कांटातौली निवासी लिखा था। इसके आधार पर कोरबा से रांची पुलिस से संपर्क किया गया। नाम- पता दोनों सही निकला। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि वसीम सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आखिरी बार उसे एक जुलाई को मोबाइल पर बातचीत करने के बाद उसका स्वीच आफ है। पुलिस से मिली सूचना मिलने पर गुरूवार को कोरबा के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कटे हुए सिर के आधार पर रांची से आए उसका भाई मो तहसीन समेत रिश्तेदार मो हैदर, मो शहनवाज व साहिद अनवर ने वसीम के रूप में उसकी पहचान की।

साइबर सेल की जांच से पता चला कि बिलासपुर में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ उसकी (वसीम) लगातार बातचीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि अंतिम बार भी उसके साथ बातचीत हुई और बिलासपुर के लोकेशन में उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। इस आधार पर पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में पूछताछ कर रही है। इससे मामले में यह जानकारी सामने आई कि गिरफ्तार किए गए दंपति राजाखान व उसकी पत्नी रेहाना बिलासपुर के रहने वाले थे और ग्राम चैतमा में एक मकान किराया में लेकर निवास कर रहे थे।

इंस्ट्राग्राम से रेहाना ने वसीम से दोस्ती की थी और इस दौरान दोनों के मध्य इतने संबंध बन गए कि रेहाना ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद पति व पत्नी दोनों वसीम को ब्लैकमेलिंग कर राशि वसूलने लगे। रेहाना से मिलने के लिए एक जुलाई को वसीम सऊदी अरब से दमनदीव पहुंचा। फिर वहां से दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए बिलासपुर व चैतमा आया। यहां कुछ दिन राजा खान के घर पर भी रूका। बताया जा रहा है कि राजा खान ने वसीम की हत्या करने के लिए आनलाइन धारदार हथियार भी मंगाया था। जिसके माध्यम से वसीम को मारने के बाद 17 टुकड़ों में काटा और फ्रीजर में रख दिया। बाद में गोपालपुर बांध में जाकर बैग व बोरे में भर कर शव को ईंट के माध्यम से पानी में डूबा दिया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share