Korba News: मासूम बच्चे की गला रेतकर नृशंस हत्या, मौके पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी

Korba News: मासूम बच्चे की गला रेतकर नृशंस हत्या, मौके पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी

कोरबा। कोरबा (korba) जिले के शहर से लगे जंगली इलाके में एक मासूम बच्चे की लाश मिली है। बच्चे की नृशंसता पूर्वक गला रेत कर हत्या की गई है। साथ ही उसका प्राइवेट पार्ट भी जला दिया गया है। जानकारी लगने पर कल देर रात एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। अभी शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा क्षेत्र के सागौन बाड़ी की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरमोरा का रहने वाला गंगाराम अपनी पत्नी और पुत्र लाला के साथ आसपास के जंगल में लकड़ी बिनने कल बुधवार की सुबह दस बजे गया था। इस दौरान सागौन बाड़ी में उसने बच्चे की लाश देखी। बच्चे का गुप्तांग भी जला हुआ था। डर कर वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ वापस भाग गया। इस संबंध में उसने किसी से कोई चर्चा नहीं की। पर शाम को उसका डर खत्म हुआ तो उसने हिम्मत जुटा कर ग्रामीणों और पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलने पर घटना की संजीदगी को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास निरीक्षण कर पुलिस ने सुराग जुटाने का प्रयास किया। बस्ती वालों से भी पूछताछ की पर बच्चों को किसी ने पहचान से इनकार कर दिया। बच्चे की लाश को पहले देखने वाले खरमोरा निवासी गंगाराम ने बताया कि बच्चे की लाश सूखे पत्तों से ढकी थी।

एसपी के निर्देश पर आसपास के थानों में भी बच्चे की शिनाख्त हेतु पत्तासाजी की जा रही है। साथ ही अन्य जिलों के सोशल मीडिया ग्रुपों में फोटो शेयर किए गए है। बच्चे की शिनाख्त होने के बाद ही उसके हत्यारों व हत्या के कारणों का पता चलेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share