Kondagaon News: जवान ने खुद को गोली मारी, छुट्टी पर आया था अपने घर…

Kondagaon News: जवान ने खुद को गोली मारी, छुट्टी पर आया था अपने घर…

Kondagaon News: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बस्तर फाइटर के एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम हरीलाल नागकी था। जवान की पोस्टिंग धनोरा थाने में थी। बताया जा रहा है कि हरीलाल छुट्टी पर अपने गांव गया था और वहीं खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक घटना उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र की है। हरीलाल छुट्टी पर अपने गांव फरसगांव ब्लाॅक के बारदा गांव आया था। बीते शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। इसी दौरान अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फरसगांव एसडीआपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंचे थे।

फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share