Kawrdha News: शिक्षा अधिकारी की मिली लाश, शासकीय क्वार्टर में जहर खाकर किया सुसाइड…

Kawrdha News: शिक्षा अधिकारी की मिली लाश, शासकीय क्वार्टर में जहर खाकर किया सुसाइड…

कवर्धा। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय क्वार्टर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात पत्नी बच्चों के सो जाने के बाद सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रवि क्षत्रिय ने जहर खाकर जान  दे दी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बोड़ला ब्लॉक में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर 37 वर्षी रवि क्षत्रिय पदस्थ थे। वह पिछले 6 सालों से बोड़ला ब्लॉक में पदस्थ थे। यहां उन्हें सरकारी क्वार्टर एलॉट हुआ था। सरकारी क्वार्टर में वे अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात रवि ने अपने परिवार के साथ खाना खाया फिर पूरा परिवार सोने चले गया। पत्नी और बच्चों के सोने के बाद रवि क्षत्रिय ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह दर्द से चीखने लगा। आवाज सुन पत्नी की नींद खुली तब उन्होंने देखा कि रवि क्षत्रिय उल्टियां कर रहे थे। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से रवि क्षत्रिय को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन कवर्धा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को परिवार से पूछताछ में पता चला कि सहायक खंड शिक्षा अधिकारी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। कारण क्या था पूछने पर भी वह नहीं बताते थे। साथ ही काफी नशा भी करने लगे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share