Kawardha News: डबल मर्डर खुलासा: महिला करना चाहती थी चौथी शादी, प्रेमी ने कर दी प्रेमिका और उसकी मां की हत्या…

Kawardha News: डबल मर्डर खुलासा: महिला करना चाहती थी चौथी शादी, प्रेमी ने कर दी प्रेमिका और उसकी मां की हत्या…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मां बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को पकड़ लिया है। चार दिन पहले ही आरोपी ने अपनी प्रेमिका और सास की हत्या कर शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। लाश से जब बदबू आने लगी तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। पड़ोसियों ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी थी। 

जानिए पूरा मामला

दरअसल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि एसपी ऑफिस के पास प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में मां-बेटी की लाश पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। घर के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तुड़वाया और घर के अंदर देखे तो कमरे में बुजुर्ग महिला पार्वती वैष्णव 52 वर्ष और थोड़ी दूर पर उसकी बेटी वसुंधरा उर्फ पिंकी वैष्णव 36 वर्ष की लाश पड़ी थी। शव पूरी तरह से सड़ चुका था, जिसमें से काफी बदबू आ रही थी।

पुलिस ने घर की तलाशी लेकर पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि मृतिका पिंकी वैष्णव की तीन शादी हो चुकी थी और पिंकी की दो बेटी भी है, लेकिन पिंकी अपनी माँ के साथ प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि मृतिका ने 23 दिसंबर 2023 को अश्वनी कुमार पांडेय निवासी बिलासपुर से कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी प्रेमी से मृतिका कोर्ट मैरिज के बाद से चौथी शादी करना चाहती थी। लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था, महिला जब भी शादी की बात करती तो आरोपी कोई ना कोई बहाना कर टाल देता था। गुरुवार को महिला ने अश्वनी को अपने घर बुलाया था। यहां पर भी शादी की बात को लेकर दोनों में अनबन हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों में भी अश्वनी को घर मे आते जाते देखा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर अश्वनी को रायपुर से हिरासत में लिया गया।

पत्नी की चौथी शादी 

आरोपी ने डबल मर्डर की बात कबूल की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका उसके साथ चौथी शादी करना चाहती थी। लगातार उसके ऊपर प्रेमिका के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों का विवाद होता रहता था। गुरुवार 22 फरवरी को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद उतना बढ़ा कि अश्वनी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद बाहर से ताला लगाकर आरोपी रायपुर आ गया था। 

महिला का शव शादी के जोड़े में मिला

घटना स्थल में महिला का शव शादी के जोड़े में मिला है। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि क्या महिला उसी दिन चौथी शादी करने जा रही थी और इसी वजह से उसकी हत्या की गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे आगे की पूछताछ जारी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share