Kavita Kaushik in Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप केस पर VIDEO बनाने वाली इंफ्लूएंसर पर फूटा कविता कौशिक का गुस्सा, पढ़िए पूरी खबर…

Kavita Kaushik in Kolkata Rape Case: मुंबई। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पर हुई ट्रेनी डॉक्टर संग हुई रेप और मर्डर की घटना ने इस समय पूरे देख को सकते में डाल दिया है। जूनियर डॉक्टर संग हुए इस अपराध की भनक लगते ही पूरा देश सड़कों पर उतर आया है। लोग लगातार जूनियर डॉक्टर के कातिलों सो सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी सितारे भी इस केस के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स भी इस केस को काफी तवज्जों दे रहे हैं। हालांकि ऐसा करना एक इंफ्लूएंसर को भारी पड़ गया है। हाल ही में सारा सरोश ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
मीडिया खबर के मुताबिक, वायरल हो रहे वीडियो में इंफ्लूएंसर तैयार हो रही थी और उनके पीछे कोलकाता रेप केस का वाइसऑवर चल रहा था। ये वीडियो सामने आने के बाद सारा लोगों के निशाने पर आ गईं। इसी बीच टीवी अदाकारा कविता कौशिक ने भी सारा सरोश को आड़े हाथ ले लिया है। इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कविता कौशिक ने लिखा, आर्टिस्ट और इंफ्लूएंसर में बस एक यही फर्क होता है। एक आर्टिस्ट हमेशा दिल से काम करता है और इंफ्लूएंसर हमेशा सोशल मीडिया के नंबर्स के पीछे भागते हैं।
This is how the so called influencers of the society are talking about such a heinous crime .
Adding a voice over , talking about the gut wrenching incident over a grwm videoSo insensitive and so dumb.
Why are people even following them? pic.twitter.com/REHHTRZEMs— Dr. Rimpy Sharma (@rimpy_sh) August 14, 2024
बता दें कि, कविता कौशक के बयान के सामने आने के बाद लोगों ने सारा सरोश को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। आम जनता ने भी ये माना कि सारा सरोश का वीडियो इंसेंसीटिव था। मामला तूल पकड़ते देखकर सारा सरोश काफी घबरा गईं। ऐसे में सारा सरोश ने बिना देर किए अपना ये वीडियो डिलीट कर दिया। इतनी ही नहीं सारा सरोश ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वीडियो के लिए माफी भी मांगी है।






