Kashmera Shah Accident: भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हुई कॉमेडियन कृष्णा की वाइफ, खून से सने कपड़े देख सभी हैरान, देखिए…

Kashmera Shah Accident: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के परिवार पर इन दिनों कई परेशानियां छाई हुई हैं। पहले खुद उन्हें पैर में गोली लगी। इसके बाद उनकी बहू यानी उनके भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का ददर्नाक एक्सीडेंट हो गया है। उनके एक्सीडेंट की फोटो भी सामने आई है। और इस फोटो में कॉमेडियन की पत्नी कश्मीरा खून से लथपथ कपड़े में दिख रही है।
जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खून से भरे टीशू और कपड़ों की फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है, जिसमें उनकी चिंता साफ झलक रही है। कश्मीरा ने लिखा, ‘मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। बहुत ही अजीब दुर्घटना। कुछ बड़ा होने वाला था… छोटे मैं निकल गया। उम्मीद है कि कोई दाग नहीं रहेगा। हर दिन एक पल एक बार जियो। वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।’ कश्मीरा शाह के इस पोस्ट पर कृष्णा अभिषेक ने भी कमेंट किया और लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि अब सब सुरक्षित है।’ बता दें कि कश्मीरा इन दिनों अकेले रह रही हैं। कृष्णा दोनों बेटों को लेकर अमेरिका गए हुए हैं। इसी वजह से कृष्णा को अब कश्मीरा की ज्यादा चिंता हो रही हैं। यहां देखिए फोटो…
बता दें कि, कश्मीरा शाह का ये पोस्ट जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की एक्ट्रेस से उनका हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। तनाज ईरानी ने लिखा, ‘हे भगवान, यह डरावना है। मुझे उम्मीद है कि अब आप ठीक हैं।’ किश्वर मर्चेंट ने कमेंट में लिखा, ‘हे भगवान, क्या आप ठीक हैं?’ राजेश खट्टर ने कश्मीरा से पूछा कि क्या हुआ है, “हे भगवान। आखिर क्या हुआ? भरोसा है तुम्हारा ख्याल रखा जा रहा होगा?’ पूजा भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवन। आखिर क्या हुआ कैश? विश्वास रखें कि आपका ख्याल रखा जा रहा है।’ बता दें कि कश्मीरा शाह आखिरी बार लफ्टर शेफ में नजर आई थीं। शो में वह कॉमेडी का तड़का लगा देती थीं।






