Kannauj Viral Video: थूक लगाकर फेस मसाज…नाई ने की घिनौनी करतूत, फिर खुद बनाया वीडियो

Kannauj Viral Video: थूक लगाकर फेस मसाज…नाई ने की घिनौनी करतूत, फिर खुद बनाया वीडियो

Kannauj Viral Video: कन्नौज: उत्तर प्रदेश से घिनौनी करतूत सामने आई है. एक बार फिर यहाँ थूक वाला मामला सामने आया है. कन्नौज जिले में एक सैलून कर्मी ने थूक लगाकर कस्टमर का फेस मसाज किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक ग्राहक कुर्सी पर बैठकर मसाज करा रहा है. ग्राहक की आँखें बंद है. वही सैलून कर्मचारी इसी बीच ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा है. एक या दो बार नहीं सैलून कर्मी मसाज के दौरान बार बार अपने हाथ में थूककर ग्राहक के चेहरे पर लगाता है. 

सैलून संचालक ने थूक से किया मसाज  

जानकारी के मुताबिक, मामला तालग्राम थाना नगर के छिबरामऊ चौराहे स्थित एक सैलून का है. वहीं, सैलून संचालक की पहचान यूसुफ के रूप में हुई है. सैलून संचालक यूसुफ ग्राहक की आंख बंद होने का फायदा उठाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करता है. इतना ही नहीं उसने खुद वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर भी डाला. वीडियो सामने आने के बाद लोग सैलून संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है. 

सैलून कर्मी फरार 

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो की जांच की जा रही है. वहीँ, आरोपी सैलून कर्मी दूकान बंद कर फरार है. इस मामले में कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है. 

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share