Kanker News: जवान ने खुद को मारी गोली, जिले में दो दिनों में दूसरी घटना…

Kanker News: जवान ने खुद को मारी गोली, जिले में दो दिनों में दूसरी घटना…

कांकेर। कांकेर में लोहत्तर थाना में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक ने एसएलआर रायफल से खुद को गोली मारी है। आरक्षक को गंभीर हालत ने रायपुर रेफर किया गया है। बता दे दो दिनों पूर्व भी एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

लोहत्तर थाना में पदस्थ पुलिस बल के आरक्षक ने खुद को गोली मारी है। कांकेर के लोहत्तर थाना परिसर के बैरक में जिला पुलिस के जवान जागृत भंडारी ने अपनी सर्विस सर्विस राइफल से सुबह 9:00 खुद को गोली मार ली। यह घटना आज सुबह 9:00 बजे की है। गोली की आवाज सुन अन्य जवानों ने आरक्षक को भानु प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जवान जागृत भंडारी को रायपुर रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जवान जागृत भंडारी मोहला –मानपुर जिले के घोटिया गांव का निवासी है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी अस्पष्ट है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से आरक्षक शांत रहा करता था।

जाटव है कि दो दिनों पहले ही कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 बीएन कैंप में इतना सीमा सुरक्षा बल के जवान राकेश कुमार ने भी खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। जवान मेरठ उत्तरप्रदेश का रहने वाला था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share