K-Pop Star Wheesung Death: फिल्म जगत में शोक लहर: बेहद कम उम्र में इस मशहूर सिंगर की मौत, गंभीर बीमारी का था शिकार…

K-Pop Star Wheesung Death: फिल्म जगत में शोक लहर: बेहद कम उम्र में इस मशहूर सिंगर की मौत, गंभीर बीमारी का था शिकार…

K-Pop Star Wheesung Death: मुंबई। फेमस आर एंड बी के सिंगर व्हीसुंग का 43 साल की उम्र में देहांत हो गया। सिंगर की मौत से साउथ कोरिया म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। बीते दिन यानी 10 मार्च को उनकी एजेंसी, ताजॉय एंटरटेनमेंट ने उनके निधन की पुष्टि की और लोगों को हैरान कर दिया। व्हीसुंग को शाम 6:29 बजे केएसटी के आसपास सोल के एक अपार्टमेंट में बेहोश पाया गया। इमरजेंसी रिसपॉन्डर तुरंत पहुंचे, लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी इस वक्त उनकी मृत्यु के सटीक कारण की जांच कर रहे हैं।

दरअसल, के-पॉप गायक व्हीसुंग का बीते सोमवार को निधन हो गया था। इनके निधन की पुष्टि गायक की एजेंसी ताजॉय एंटरटेनमेंट ने की, जिसकी जानकारी हॉलीवुड रिपोर्टर के बयानों से मिली। इसमें कहा गया कि व्हीसुंग सभी को छोड़ चले गए, उनका निधन उनके निवास पर दिल का दौरा से पड़ने से हो गया था। एजेंसी ने कहा कि वे उनकी मौत से गहरे दुख में हैं। 

कौन हैं चोई व्हीसुंग:- के-पॉप गायक चोई व्हीसुंग, जिनका जन्म 5 फरवरी, 1982 में हुआ था। गायक अपनी भावुक भरी आवाज के लिए दर्शकों में मशहूर थे। गायक व्हीसुंग दक्षिण कोरिया के आर एंड बी के सबसे प्रभावशाली कलााकारों में से एक रहे। 

करियर की शुरुआत:- के-पॉप गायक चोई व्हीसुंग ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की। इनका पहला एल्बम ‘लाइक ए मूवी’ था। इसके बाद दूसरा एल्बम उनका साल 2003 में ‘इट्स रियल’ आया। इन दोनों एल्बम ने गायक को अच्छी खासी पहचान दिलाई।इसके साथ ही गायक को साल 2009 में ‘इंसोमनिया’ और साल 2011 में ‘हार्टसोर स्टोरी’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था। वह आगामी 15 मार्च को डेगू में बैलेड गायक केसीएम के साथ एक संयुक्त संगीत कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले इनका निधन हो गया। एक गीतकार और निर्माता के रूप में, उन्होंने कोरिया के कुछ बड़ी हस्तियों के साथ काम किया था, जिनमें ऐली और गमी भी शामिल थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share