Job News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगा 350 पदों पर प्लेसमेंट कैंप, 12वीं पास करें आवेदन…

Job News: कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में 350 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव द्वारा 23 सितम्बर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मर्दापाल एवं 24 सितम्बर को जनपद पंचायत केशकाल में समय पूर्वान्ह 10ः30 बजे से सायं 3ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 350 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गार्डियन्स सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के 300 पदों के लिए 12वीं एवं स्नातक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए 12वीं एवं स्नातक में एनसीसी के साथ 1 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
पात्र एवं इच्छुक युवक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि मूल दस्तावेज के छांयाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।






