Job News: इस जिले में महिलाओं को मिलेगी नौकरी, कई पदों में प्लेसमेंट कैंप सहित होगी आंगनबाड़ी भर्ती…

Job News: इस जिले में महिलाओं को मिलेगी नौकरी, कई पदों में प्लेसमेंट कैंप सहित होगी आंगनबाड़ी भर्ती…

दंतेवाड़ा। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में 4 सितंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

प्लेसमेंट कैम्प हेतु निम्नानुसार रिक्तियां प्राप्त हुई है, इच्छुक आवेदक प्रातः 11 से 4 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतिया, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।

यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है। जिसमें एलआईसी ब्रांच दंतेवाड़ा में महिला कैरियर एजेंट के 20 रिक्त पद हैं हेतू न्यूनतम 10वीं पास, आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक तथा वेतन अनुभव अनुसार 7 हजार प्लस कमीशन होगा।

आंगनबाड़ी भर्ती 

एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत मुण्डेर स्कूलपारा, मुण्डेर तराईपारा, पनेड़ा लिंगापारा तथा नगर पंचायत गीदम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 14 अटल आवास पारा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन किया जाना है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत के सभी पात्र आवेदिकाएं 28 अगस्त से 12 सितंबर 2024 तक बंद लिफाफा, डाक से या स्वयं उपस्थित होकर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गीदम में कार्यालय समय 10 से 5:30 बजे तक आवेदन निर्धारित दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share