Jharkhand Rape Case: शादी से लौट रही लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला, हैवानों ने बिंदास अंदाज मे सुनाई कहानी

Jharkhand Rape Case: शादी से लौट रही लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला, हैवानों ने बिंदास अंदाज मे सुनाई कहानी

Jharkhand Rape Case: झारखंड के खूंटी में बीते दिनों हैवानों ने शादी से लौट रही लड़कियों को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

आरोपियों से जब पुछताछ की तो आरोपियों ने बेखौफ होकर पूरी घटना की जानकारी दी. बता दें कि आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र 17 साल है बाकी सभी की उम्र 13 से 15 साल है.

शुक्रवार को हुई थी घटना

खूंटी में पांच लड़कियां को अगवा कर सूनसान स्थान पर ले जाकर 12 लड़कों ने तीन लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. घटना शुक्रवार 21 फरवरी की रात जिले के रनिया थाना क्षेत्र की है. खूंटी पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा होने के बाद इन सभी आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

बेखौफ बदमाशों ने सुनाई कहानी

आरोपियों ने बेखौफ अंदाज में कहानी सुनाते हुए कहा कि देर शाम पांचों लड़कियां एक शादी समारोह से वापस लौट रही थीं. इस दौरान सभी 18 लड़के भी खेल कर अपने घर लौट रहे थे. लड़कियों को देखकर आरोपियों की नीयत खराब हो गई और इन्होंने बलपूर्वक लड़कियों को अगवा कर लिया. फिर लड़कियों को सूनसान स्थान पर ले जाकर 12 लड़कों ने 3 के साथ गैंगरेप किया. इधर बाकी छह लड़के निगरानी में रहे. और बाकी 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की.

पुलिस ने पूछा कि किसने किसने रेप किया तो इसके जवाब में 12 लड़के बिना किसी डर के आगे आ गए और कहा कि हमने किया है. आरोपियों का जवाब सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी एक ही गांव के हैं.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share