Jharkhand Crime News: झारखंड में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 नाबालिग समेत 11 गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: झारखंड में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 नाबालिग समेत 11 गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: झारखंड के लोहरदगा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहाँ दो नाबालिग लड़कियों के साथ 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से 3 आरोपी नाबालिग है. यह मामला बगड़ू थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक़,शनिवार की शाम, दोनों नाबालिग सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गई हुई थीं. बर्थडे पार्टी के बाद घर लौटते रही थीं. तभी बारिश होने लगी. बारिश होने की वजह से बगडू बाजार टांड़ के पास एक परिचित के यहाँ लड़कियां रुक गईं. जहाँ पहले से कुछ युवक मौजूद थे. युवकों का समूह उन्हें पकड़कर अपने साथ ले गया और उनके साथ गैंगरेप किया. इस घटना से लड़कियां बेहोश हो गयी. इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर हो गई. 

घटना  जानकारी कुछ स्थानीय लोगों को मिल गयी. जिसके बाद ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन-चार युवकों को मौके से पकड़ लिया. और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने बेहोश पड़ी लड़की को सदर अस्पताल पहुंचाया. साथ ही दोनों लड़कियों की मेडिकल टेस्ट कराया गया. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बाकियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के  11 आरोपियों में से तीन आरोपी नाबालिग है जिन्हे गुमला स्थित बाल सुधार भेजा जाएगा, जबकि अन्य को जेल भेजा जा रहा है. फिलहाल मामले की जाँच जारी है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share