Jharkhand Crime News: नहर के किनारे मिली प्रेमी युगल की लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक

Jharkhand Crime News: नहर के किनारे मिली प्रेमी युगल की लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक

Jharkhand Crime News: झारखंड के रांची से आत्महत्या का मामला सामने आया है. सोमवार को नहर के किनारे युवक-युवती की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला तमाड़ थाना क्षेत्र का है.

प्रेमी जोड़े की मिली लाश 

जानकारी के मुताबिक़, तमाड़ थाना क्षेत्र के बांडवा गांव के नहर के किनारे से मिली लाश की पहचान प्रह्लाद लोहरा (22) और संगीता कुमारी (18) के रूप में हुई है. दोनों बांडवा गांव के ही रहने हैं. प्रह्लाद और संगीता का एक दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण घरवाले उनके रिश्ते पर राजी नहीं थे. ऐसे में दोनों के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

जहर खाकर दी जान 

पुलिस का कहना है युवत-युवती की लाशें जिन परिस्थितियों में बरामद की गई हैं यह आत्महत्या का मामला लगता है. वहीँ प्रारंभिक जांच से जहर खाकर जान देने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share