Jhanak Today Episode: अर्शी-अनिरुद्ध की लाइफ में आया ये बड़ा तूफान, आज के एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा…

Jhanak Today Episode: अर्शी-अनिरुद्ध की लाइफ में आया ये बड़ा तूफान, आज के एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा…

Jhanak 29 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अर्शी और अनिरुद्ध की शादी की रस्में हो रही हैं। अर्शी औरव अनिरुद्ध की हल्दी में झनक को चोट लग जाएगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनिरुद्ध और अर्शी की जिस दिन शादी होने वाली होगी, उस दिन फेरों के वक्त झनक बेहोश हो जाएगी। झनक को बेहोश पाकर अनिरुद्ध काफी बेचैन हो जाएगा। वो डॉक्टर्स को बुलाएगा। बाद में सभी घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है। शो का ये ट्विस्ट अर्शी के जीवन में लेकर आने वाला है कौन सा तूफान? जब अनिरुद्ध को झनक के प्रेग्नेंट होने की बात का पता चलेगा, वो और झनक कश्मीर में एक ही रूम में बिताई अपनी उस रात को याद करेंगे। खबरों की मानें तो झनक के प्रेग्नेंट होने की खबर से अनिरुद्ध अर्शी से शादी तोड़ देगा।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि,  बोस हाउस में अनिरुद्ध और अर्शी की हल्दी की रस्म मनाई जा रही है। हल्दी की रस्म में झनक भी अनिरुद्ध को हल्दी लगाएगी। वहीं, इसी हल्दी की रस्म में झनक को चोट लग जाएगी। झनक को घायल देख अनिरुद्ध उसकी मदद करने उठेगा, लेकिन अनिरुद्ध की भाभी बिपाशा उसे रोक देंगी। शो में झनक का किरदार निभाया है हिबा नवाब ने। वहीं, अनिरुद्ध का किरदार निभाया है कृषाल आहूजा ने, और अर्शी के किरदार में नजर आईं हैं चांदनी शर्मी। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share