Jhanak Today Episode: डांस स्टेज पर झनक पढ़ेगी ये काला चिट्ठी, हैरान रहे जाएंगे सब…

Jhanak Today Episode: डांस स्टेज पर झनक पढ़ेगी ये काला चिट्ठी, हैरान रहे जाएंगे सब…

Jhanak 5 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, इधर बृजभूषण माहारज वीडियो देखने के बाद कहेंगे कि रूद्र प्रताप और झनक को नेशनल टीवी पर उनसे माफी मांगनी होंगी। इतना ही नहीं रूद्र प्रताप को धमकी दी जाती है कि अगर झनक उनसे माफी नहीं मांगती है तो उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा होगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, झनक स्टेज पर एक चिट्ठी पढ़ेगी और अपने लिए कुछ ऐसा फैसला लेगी कि हर कोई हैरान रह जाएगा। वहीं, शो में छोटॉन की शादी को लेकर बात की जाएगी। झनक और गुरुजी जब डांस स्टूडियो छोड़कर जा रहे होंगे तो उन्हें शो का प्रोड्यूसर रोक लेगा। वो रूद्र प्रताप से कहेगा कि झनक सबके सामने स्टेज पर माफी मांगनी ही होगी। साथ ही वो सभी सिक्योरिटी गार्ड्स को कहते हैं कि रूद्र प्रताप और झनक पर नजर रखें और इन दोनों को बिल्डिंग से बाहर ना जाने दें।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, गुरुजी और झनक जब डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए अंदर बैठेंगे तो झनक के पास शो का प्रोड्यूसर आएगा और कहेगा कि उसे नेशनल टीवी पर माफी मांगनी होगी नहीं तो रूद्र प्रताप के जीवन में बहुत परेशानियां आ जाएंगी। शो का प्रोड्यूसर झनक को चिट्ठी देगा जिसमें माफीनामा होगा। झनक हिम्मत करके स्टेज पर जाती है और चिट्ठी पढ़ना शुरू करती है, लेकिन चिट्ठी में कुछ ऐसा लिखा होता है जिससे झनक गुस्सा हो जाती है और कहती है कि इसमें सब झूठ लिखा है। हालांकि, गुरुजी की नौकरी बचाने के लिए झनक सबके सामने कहेगी कि वो डांस शो में हिस्सा लेना नहीं चाहती है और शो छोड़कर जाने का फैसला लेती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, झनक का ये फैसला वहां बैठे जज और रूद्र प्रताप को हैरान कर देता है। हालांकि, शो के दौरान आदित्य कपूर को लगातार किसी से फोन पर बात करते देखने को मिलता है अब देखना दिलचस्प होता है कि क्या झनक आदित्य कपूर की मदद से डांस शो में आगे बढ़ पाएगी? या होगा कोई और चमत्कार।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share