Jhanak Today Episode: झनक के खिलाफ रची बड़ी साजिश, नहीं होगा अनिरुद्ध के पास सवाल का जवाब…

Jhanak Today Episode: झनक के खिलाफ रची बड़ी साजिश, नहीं होगा अनिरुद्ध के पास सवाल का जवाब…

Jhanak 6 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, झनक के खिलाफ बृज भूषण साजिश रच रहा है। वो कुछ कंटेस्टेंट को झनक की ड्रेस और उसका डांस खराब करने के लिए कहते हैं। इन सब मुश्किलों के बाद भी आदित्य कपूर को झनक अपने डांस से इम्प्रेस कर देती है।  तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अर्शी और अनिरुद्ध ऑडिटोरियम में अपने सीट पर बैठते हैं। इस दौरान होस्ट सबको झनक से मिलवाते हैं। अर्शी उसे देखकर हैरान हो जाती है और अनिरुद्ध से इस बारे में पूछती है। उसे यकीन है कि अनिरुद्ध ने इस बारे में उससे छिपाया है। हालांकि अनिरुद्ध इस बात से इनकार करता है और कहता है उसे कुछ नहीं पता था। वहीं, सृष्टि मुंबई पहुंचती है और गुरुजी से मिलती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सृष्टि को गुरुजी के माध्यम से बता चलता है कि झनक इस डांस कंपटीशन में भाग ले रही है और सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अर्शी भी वहां डांस करने वाली है और इस बारे में अर्शी को कुछ पता नहीं है। वहीं, झनक के खिलाफ कंटेस्टेंट एक बड़ी साजिश करते हैं। उनमें से एक कंटेस्टेंट झनक के जूस में कुछ मिला देता है और ये जूस झनक के पास पहुंचा देता है। दूसरी तरफ, बोस के घर के बाहर अप्पू, ललन से मिलती है. दोनों जैसे-जैसे ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताते हैं, उनके मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share