Jhanak Today Episode: बृजभूषण को ब्लैकमेल करेगा अनिरुद्ध, शो में अब आने वाला है ये रोमांचक मोड़…

Jhanak Today Episode: बृजभूषण को ब्लैकमेल करेगा अनिरुद्ध, शो में अब आने वाला है ये रोमांचक मोड़…

Jhanak 12 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, कैसे झनक डांस करते-करते बेहोश हो जाती है और उसके मुंह से झाग आने लगता है। इसके बाद, सभी लोग जल्दी से झनक को अस्पताल लेकर जाते हैं। झनक की तबीयत की खबर लेने अनिरुद्ध भी अस्पताल पहुंचता है। वहां, झनक के साथ आदित्य कपूर को देखकर अनिरुद्ध को जलन होती है। आदित्य और अनिरुद्ध की झनक को लेकर बहस होगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, इधर अनिरुद्ध जब अस्पताल में होगा तो उसकी मुलाकात रूद्र प्रताप से होगी और उसकी बातचीत अनिरुद्ध से होगी। वो अनिरुद्ध को बताएंगे कैसे मुंबई आने के बाद से ही कदम-कदम पर बृजभूषण ने झनक के जीवन में मुश्किलें पैदा करने की कोशिश की है। रूद्र प्रताप की बात सुनकर अनिरुद्ध को तुरंत समझ आएगा की बृजभूषण ऐसा क्यों कर रहा है। अनिरुद्ध जानता है कि बृजभूषण ही झनक के पिता हैं। ये सच्चाई अनिरुद्ध के अलावा कोई और नहीं जानता है। सीरियल गॉसिप की मानें तो अनिरुद्ध अब बृजभूषण को ब्लैकमेल करेगा।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, वो बृजभूषण से कहेगा कि उसे झनक की बेगुनाही साबित करनी होगी ताकि झनक डांस शो में वापसी कर सके। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनिरुद्ध की धमकी और ब्लैकमेलिंग से डरके बृजभूषण झनक की मदद करेंगे? वहीं, बोस परिवार में एक और लव स्टोरी खिल रही है। आनेवाले एपिसोड्स में आपको ललॉन और अप्पू दी के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख सकती हैं। स्टार प्लस के शो झनक में झनक का किरदार निभाया है हिबा नवाब ने। अनिरुद्ध का किरदार निभाया है कृषाल आहूजा ने और अर्शी का किरदार निभाया है चांदनी शर्मा ने।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share