Jashpur News: नाबालिग लड़के से महिला ने किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने हरियाणा से महिला को किया गिरफ्तार…

Jashpur News: नाबालिग लड़के से महिला ने किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने हरियाणा से महिला को किया गिरफ्तार…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाबालिग लड़के को भगाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाली विवाहिता महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 16 वर्षीय बालक को महिला अपने साथ हरियाणा ले गई थी। पीड़ित बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हरियाणा से महिला व बालक को लेकर कुनकुरी लाया गया।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, थाना कुनकुरी क्षेत्र के शिकायतकर्ता ने 27 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र 22 अगस्त से फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकला और वापस घर में नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में पाटासाजी की गई कोई पता नहीं चला। परिजनों ने द्वारा आशंका व्यक्त कर मामले में रिपोर्ट करवाई।

बालक की गुमशुदगी को एसपी जशपुर ने गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी कुनकुरी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए। प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि नाबालिग के गायब होने के दिन से एक शादीशुदा महिला भी अपने घर से गायब है। उसी के द्वारा नाबालिग बालक को भगाकर ले जाने की संभावना पर पुलिस द्वारा महिला की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबीर एवं सायबर सेल से पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त महिला अपने साथ नाबालिग बालक को हरियाणा ले गई है और ग्राम सानपुर थाना सेफीदोन क्षेत्र में एक किराये का कमरा लेकर रह रही है।

एसपी जशपुर द्वारा तत्काल एक टीम का गठन कर हरियाणा के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा दबिश देकर महिला एवं बालक को लेकर वापस थाना कुनकुरी लाया गया। अपहृत बालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 6-7 महीने पहले महिला से जान परिचय हुआ और फिर बीच-बीच में शारीरिक शोषण महिला द्वारा करने लगी। महिला द्वारा बालक को कहीं बाहर चलते हैं कोई रोक-टोक नहीं करेगा कहकर अपने साथ भगाकर हरियाणा ले गई। आरोपिया महिला उम्र 25 साल के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 19. सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आरोपिया की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, म.प्र.आर. चंपा पैंकरा, आर. भूपेन्द्र यादव एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, आर. 699 अनिल सिंह, आर. 634 सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।     

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share