Jashpur News: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 15 गांव और 11 पेट्रोल पंप के CCTV खंगाले गये…

Jashpur News: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 15 गांव और 11 पेट्रोल पंप के CCTV खंगाले गये…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के बटईकेला में हुये लूट के दौरान हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 गांव के जंगल को खंगाला। साथ ही 11 पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, तब जाकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। मामले में कुख्यात आरोपी उरांव रवि फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, 5 नवम्बर को संचू कुमार गुप्ता अपने स्टाफ के साथ अपने कियोस्क बैंक (ग्राहक सेवा केन्द्र) के अंदर बैठकर रूपया पैसा का लेन-देन कर रहा था। इसी दौरान करीबन 11 बजे आरोपी रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लालगुडा बटाईकेला दोनो संचू के ग्राहक सेवा केन्द्र से लगे किराना दूकान पहुंचे। बिना नंबर के बजाज मोसा व्ही 12 से पहुंचे थे।

चाकलेट और पानी खरीदने के बहाने क्योस्क बैंक के अंदर प्रवेश किये। रवि उरांव अपने पास एक झोली रखा था। अंदर घुसते ही पैंट से रवि ने कट्टा निकालकर अपने हाथ में रखे झोले में संचू को पैसा डालने बोलने लगा। संचू द्वारा विरोध करने पर अपने कट्टे के बट से संचू के सिर पर वार किया जिससे संचू के सिर से खून बहने लगा, फिर दोनों लूटपाट करने लगे। उसी समय संचू की दादी उर्मिला बाई किराना दुकान के रास्ते क्योस्क बैंक के अंदर आयी और मेरे पोते से क्यों मारपीट कर रहे हो कहकर बीच-बचाव करने लगी तभी रविं ने उर्मिला बाई पर कट्टे से फायर कर दिया जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

इसके बाद रवि कट्टा को लेकर दुकान से बाहर भागा और लोगों को धक्का देते हुये रातु और रवि साथ भागने लगे। उसी दौरान अंजू यादव के द्वारा भाग रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन रवि और रातु मोसा को छोड़कर बटाईकेला जंगल की ओर भाग गये।

घटना की सूचना मिलते ही जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह तत्काल मौके पर जाकर 2 टीम गठित कर जाँच के निर्देश दिए। आरोपियों के सभी संभावित रास्तों पर नाकेबंदी की गयी। आरोपियों के पता तलाश दौरान घटना स्थल के आस-पास 11 पेट्रोल पंप बटाईकेला के आस-पास के लगे 15 गांव के जंगल में पता तलाश किया गया। साथ ही विगत दिनों में हत्या लूट जैसे जघन्य अपराधों में छूटे अपराधियों की पूरी सूची तैयार कर छानबीन की गयी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिनों पहले जेल से छुटे लूट के आरोपी रवि उरांव को जशपुर में देखा गया है।

पुलिस द्वारा पूरे रास्ते की सीसीटीव्ही खंगाला गया। रवि उरांव कांसाबेल आया था जिसकी पुष्टि तकनीकी सहायता से भी हुई। घटना में शामिल मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के माध्यम से वाहन स्वामी शीतुल राम चौहान (29 वर्ष) साकिन कोरकोटोली सिरिंगकेला थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ.ग) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। शीतुल राम चौहान ने पुलिस को बताया कि रवि उरांव उससे घटना कारित करने के लिये मो.सा. लेकर गया था। सभी कड़ियो को जोडते हुये तकनीकी सहायता एवं मुखबीर सूचना पर से पुलिस आरोपी रातु राम के घर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

शुरू में तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। परंतु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर समस्त घटना क्रम स्वीकार करते हुये अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि लूट की तैयारी जशपुर जिला जेल में रहते हुये रवि उरांव और रातु राम ने पहले ही शुरु कर दी थी। दीपावली त्योहार के पहले बटाईकेला जाकर रेकी भी की थी। 5 नवम्बर को कट्टे की व्यवस्था हो जाने के बाद रवि उरांव और रातु राम ने सुनियोजित तरिके से संचू कुमार गुप्ता के क्योस्क सेटर (ग्राहक सेवा केन्द्र) पर धावा बोल दिया और बीच-बचाव करने वाली संचू गुप्ता की दादी उर्मिला बाई को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

6 नवम्बर को थाना कांसाबेल जिला जशपुर के पुलिस द्वारा बटाईकेला में हुये हत्या कांड के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। फरार आरोपी रवि उरांव एवं एक अन्य आरोपी का पता तलाश की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share