Jashpur News: आपत्तिजनक हालत में पत्नी के साथ प्रेमी को पकड़ा, पति ने मांगा पांच लाख हर्जाना, फिर फेसबुक पोस्ट कर बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी…

Jashpur News: आपत्तिजनक हालत में पत्नी के साथ प्रेमी को पकड़ा, पति ने मांगा पांच लाख हर्जाना, फिर फेसबुक पोस्ट कर बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फल बेचने वाले युवक का गांव की ही विवाहित महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। महिला के पति ने युवक और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद आरोपी पति द्वारा पत्नी से संबंध बनाने पर 2 लाख रुपए हर्जाना वसूला। इसके बाद सामाजिक बैठक कर 5 लाख रुपए और जुर्माने की मांग करने लगा। परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक श्रवण यादव सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम धौरापाठ का रहने वाला था। गांव की ही एक विवाहित महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक श्रवण भी विवाहित था। कुछ दिनों पहले श्रवण को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसके पति ने देख लिया था। जिसके बाद श्रवण को मारते पीटते हुए सन्ना थाना लेकर गया था। फिर अपने स्तर पर मामला सुलझाने के लिए बिना रिपोर्ट वापस आ गया। इस मामले में गांव में सामाजिक बैठक कर समाज के लोगों के द्वारा 2 लाख रुपए का जुर्माना श्रवण के ऊपर लगाया गया। श्रवण के ऊपर भी जुर्माना जमा करने को लेकर काफी दबाव बनाया गया। दबाव के चलते श्रवण ने तात्कालिक रूप से दो लाख रुपए महिला के पति को दे दिया। दो लाख देने के बाद श्रवण कर्ज में डूब गया था।

दो लाख लेने के बावजूद भी महिला का पति पांच लाख रुपए जुर्माना और देने का दबाव श्रवण पर बना रहा था। जिससे श्रवण काफी तनाव में था। परेशान होकर 29 नवंबर को श्रवण घर से निकल गया। परिवार वाले उसकी तलाश कर ही रहे थे कि बीते शुक्रवार की सुबह 9.14 पर श्रवण ने अपने फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया। पोस्ट में उसने आत्महत्या करने की जानकारी देते हुए लिखा कि

”मै एक महिला के साथ प्रेम संबंध होने के कारण सामाजिक जुर्माने से वह आर्थिक रूप से परेशान हो चुका था और कर्ज में डूब गया है। समाज के लोगों से आग्रह करते हुए श्रवण ने कहा कि आरोपी को दिए दो लाख रुपए उसके परिवार वालों को वापस लौटा दिया जाये।

घर वाले परेशान होकर श्रवण की तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार शाम श्रवण का पोस्ट डिलीट हो गया। परिजनों को लगा कि श्रवण जिंदा होगा, फिर 1 दिसंबर रविवार की शाम श्रवण का शव गांव के पास गाड़ाकोना के जंगल में पेड़ पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले को जांच में लिया।

मामले में पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत में चार लोगों का नाम है। एफआईआर की जानकारी लगते ही सभी आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी बगीचा के नेतृत्व में टीम गठित कर पकड़ने के निर्देश दिए है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share