Jashpur Accident News: भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो बाइक की टक्कर, वाहन में लगी आग

Jashpur Accident News: भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो बाइक की टक्कर, वाहन में लगी आग

जशपुर। बीती रात दर्दनाक घटना में चार युवकों की मौत हो गई। घटना के दौरान तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि चार की मौत हो गई। वहीं एक बाइक में एक्सीडेंट के बाद आग लग गई। घटना पर सीएम विष्णुदेव ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जशपुर के तुमला क्षेत्र के गंहियाडीह की है। शुक्रवार 1 मार्च की रात 9 बजे गंझियाडीह धान मंडी के पास ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों बाइक तेज गति पर थी, तभी धान मंडी के पास आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दो बाइक में बैठे पांच लोग हादसे के बाद बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। कुछ ही देर में एक बाइक में पेट्रोल लीक होने के चलते आग लग गई।

इधर इस घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पांच में से चार की मौत हो गई है। वहीं एक का उपचार अस्पताल में जारी है।

मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया,चंदन नायक गंझियाडीह, उमाशंकर कोल्हेंझरिया के रूप में हो पाई है। चौथे की शिनाख्त की जा रही है।

सीएम विष्णुदेव ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए ‘X’ पर लिखा ‘जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी में घटित बाइक दुर्घटना में 4 युवकों के देहावसान की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई तथा एक युवक के गंभीर स्थिति में होने की खबर आ रही है। मैं प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की…’

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share