Janjgir News: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

Janjgir News: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने  जारी किया आदेश…

Janjgir News: जांजगीर। कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। ठंड के समय में सुबह ठंड से ठिठुरते बच्चों के तबीयत को ध्यान रखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्कूलों में समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जांजगीर जिले में ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गई है। ठंड में सुबह के समय स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य में भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8.30 से 12 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक संचालित किए जाएंगे। दूसरी पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:15 से 4:15 तथा शनिवार को 8:30 से 12 बजे तक संचालित होंगे।

एक पाली में संचालित होने स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक दस बजे से 4 बजे तक शनिवार को साढ़े 8 से 12.30 बजे तक संचालित होगा। नीचे देखें आदेश…

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share