Janjgir News: जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लगी आग, मरीजों को किया गया दूसरे वार्ड में शिफ्ट

Janjgir News: जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लगी आग, मरीजों को किया गया दूसरे वार्ड में शिफ्ट

Janjgir News जांजगीर। जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अचानक लग गई। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी मिली है। मेंटेनेंस कार्य के समय पर नहीं होने के चलते आग लगी। वही आग लगने से अफरा– तफरी मच गई। मरीजों को आनन– फानन दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

जांजगीर जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उस समय अफरा– तफरी का माहौल हो गया जब वहां आग लग गई। आग की लपटों ने अचानक भयानक रूप ले लिया और धुआं उठने लगा। मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। वही तैनात ड्यूटीरत गार्डों ने अपनी जान पर खेल कर आग बुझाया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि वार्ड में लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ है। मेंटेनेंस के लिए मांग की जा रही थी पर मेंटेनेंस कार्य समय पर नहीं हो पाया। जिसके चलते यहां आगजनी की घटना घटी। इसके अलावा भी जिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्था का आलम है। अस्पताल के प्रबंधन की लापरवाही से आज मरीजों की जान पर बन आई थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share