Janjgir-Champa: बुरी नियत से घर में घुसा, महिला ने पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट…

Janjgir-Champa: बुरी नियत से घर में घुसा, महिला ने पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट…

Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक व्यक्ति को बुरी नियत से महिला के घर में घुसना भारी पड़ गया। महिला ने युवक की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को घर के बाहर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। घटना जांजगीर के सारागांव क्षेत्र की है।

दरअसल, मृतक परसराम सूर्यवंशी बीते 14 अक्टूबर की दोपहर प्रधानमंत्री आवास निकला है कि नहीं पता लगाने नगर पंचायत सारागांव गया था। इस दौरान सावित्री बाई रोहिदास के घर जबरन घुस आया।

करीब 2 बजे सावित्री बाई रोहिदास अपने घर से गंभीर अवस्था में परसराम सूर्यवंशी को घसीटते हुए निकालकर नगर पंचायत रोड तरफ छोड़ दी थी। जब मृतक के परिजनों को जानकारी हुई तो वे लोग घटनास्थल पहुंचकर परसराम सूर्यवंशी को चोटिल अवस्था में ईलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा ले गये। जहां डॉक्टर साहब द्वारा बेहतर इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर रिफर किए जाने से बिलासपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। ईलाज के दौरान 24 अक्टूबर को मृत्यु हो गई। बिलासपुर पुलिस द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही लिया गया था। मर्ग प्रकरण थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत होने से मर्ग डायरी थाना सारागांव पुलिस को भेजी गई।

जांच को गंभीरता से लेते हुए सारागांव पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ किया गया। इस दौरान पता चला कि मृतक की मृत्यु आरोपियां सावित्री बाई रोहिदास के द्वारा की गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई।

महिला द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा बार बार घर आकर बुरी नियत रखता था। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन विवाद हुआ था। इस दौरान लकड़ी के डंडे से मृतक को पीट-पीटकर चोट पहुंचाया गया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share