Jabalpur Momos Viral Video: मोमोज के शौकीन सावधान…दुकानदार ने अंडरवियर में पैरों से गूंथा मैदा, Video हुआ वायरल

Jabalpur Momos Viral Video: मोमोज के शौकीन सावधान…दुकानदार ने अंडरवियर में पैरों से गूंथा मैदा, Video हुआ वायरल

Jabalpur Momos Viral Video: आजकल लोगों को मोमोज का चस्का लोगों को लगा हुआ है. हर गली में आपको एक मोमोज का स्टॉल दिखाई दे जाता है. लोग बड़े चाव से मोमोज हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक वीडियो अगर आप देख लें तो आप मोमोज खाना ही छोड़ देंगे.  

दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी वायरल हो रहा है. जिसमे मोमोज बनाने के लिए पैरों से मैदा गुंथा जा रहा है. एक युवक बनियान और अंडरवियर पहने हुआ है. उसने एक गंजे में मोमोज के लिए मैदा को रखा हुआ है. जिसे पैर से गूंथते हुए नजर आ रहा है. उसके बाद हाथ से मैदा उठाकर उसे पलटता है, और दोबारा फर्श से पैर उठाकर मैदा को गूंथता है.

इसका वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग सरपंच के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबलपुर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, आरोप राजकुमार गोस्वामी व सचिन पर खाद्य सुरक्षा कानून सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी राजकुमार बरगी के उप तहसील कार्यालय के सामने ‘खाटू श्याम’ नाम से मोमोज की दुकान चलाता है. जहाँ बड़ी संख्या में लोग मोमोज खाते हैं. 

राजकुमार गोस्वामी और सचिन गोस्वामी दोनों राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं. दोनों यहाँ आकर मोमोज बेचने का धंधा करते हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share