IPS Transfer News 2024: आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, 2 DIG को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

IPS Transfer News 2024: आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, 2 DIG को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

IPS Transfer News 2024: भोपाल: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है. मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात 4 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इसमें  दो डीआईजी भी शामिल है. पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के अलग अलग आदेश जारी किये है.

इन आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर 

आदेश के अनुसार, आईपीएस डी.कल्याण चक्रवर्ती (IPS D Kalyana Chakravarthy) पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल को विशेष सशस्त्र बल (एएसएफ) में डीआईजी पद पर तैनात किया गया है. 

एसएएफ में डीआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस मोनिका(IPS Monika Shukla) शुक्ला को डीआईजी रेल की जिम्मेदारी सौपी गयी है. 

एसआईएसएफ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर तैनात आईपीएस विजय भागवानी (IPS Vijay Bhagwani) को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है.

सिवनी में गौवंश की हत्या के बाद हटाए गए पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार सिंह को एसएसआइएफ का आईजी बनाया गया है.

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share